फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: 17 तक भरे जाएंगे यूजी-पीजी के परीक्षा फॉर्म, 15 दिन तक चले कला उत्सवों का समापन; जानें खास

Sat, 08 Mar 2025 01:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अब परीक्षा का दाैर शुरू हो गया है। छात्र-छात्राएं कक्षाओं में जाने के साथ पढ़ाई में जुट गए हैं। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा का आवेदन शुल्क बीएचयू ऑनलाइन पोर्टल पर ही जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
BHU - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU Collage in Varanasi: बीएचयू में बीते 15 दिन तक चले कला उत्सवों और युवा महोत्सव स्पंदन का समापन हो गया है। अब क्लासेज और परीक्षाओं का दौर शुरू हो रहा। स्नातक और परास्नातक के साथ डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स के परीक्षा फॉर्म 17 मार्च तक जमा होंगे। सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मार्च तय की गई है। 

विज्ञापन


वहीं, 25 मार्च तक परीक्षा नियंता कार्यालय में आवेदन जमा करना होगा। इसमें महिला महाविद्यालय, बरकछा स्थित राजीव गांधी साउथ कैंपस और चारों संबद्ध कॉलेजों के भी एग्जाम फॉर्म जमा होंगे। बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, दूसरे, चौथे, छठवें, आठवें और दसवें सेमेस्टर की परीक्षा के फॉर्म शामिल हैं। 

10 संकायों के छात्रों को भरना होगा फॉर्म
परीक्षा मई से शुरू हो सकती है। फिलहाल, पहले चरण में 10 संकायों के छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। स्नातक में दूसरे, चौथे, छठवें, आठवें और दसवें सेमेस्टर, परा स्नातक में दूसरे, चौथे, और छठवें सेमेस्टर, वहीं डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स में दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर के छात्र और छात्राओं को आवेदन जमा करना होगा।
विज्ञापन


बिना जांच न भेजें आवेदन
सभी कॉलेजों के प्राचार्यों, डीन और विभागाध्यक्षों को आगाह किया गया है कि परीक्षार्थियों द्वारा चयनित विषयों की जांच करा ली जाए। सत्यापित करने के बाद ही परीक्षा नियंता कार्यालय में आवेदन पत्र जमा करना होगा। ऑनलाइन परीक्षा का आवेदन शुल्क बीएचयू ऑनलाइन पोर्टल पर ही जमा किया जाएगा।

विज्ञापन

छात्रों से आज संवाद करेंगे पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह 
बीएचयू के हिंदी प्रकाशन समिति की ओर से शनिवार को आयोजित विशेष व्याख्यान में अभिनेता और पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। इस दौरान वह विद्यार्थियों के कॅरिअर संबंधित सवालों का जवाब देंगे। मूल रूप से जौनपुर निवासी अभिषेक सिंह ने वर्ष 2011 मे यूपीएससी की परीक्षा में 94वीं रैंक हासिल की थी। 2020 में उन्होंने एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर लघु फिल्म के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें