फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जाम से निजात पाने को चितईपुर चौराहा पर भी लागू हुआ यू-टर्न, जानें- कैसी होगी व्यवस्था

Fri, 26 Apr 2024 07:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: चितईपुर चौराहे पर आदित्य नगर करौदी की तरफ से आने वाले लोगों को चौराहे से 100 मीटर बाएं तरफ जाकर घूमकर वापस आना पड़ेगा। 
विज्ञापन
चितईपुर चौराहा पर भी लागू हुआ यू-टर्न - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चितईपुर चौराहे पर लगने वाले रोजाना के जाम को देखते हुए थानाध्यक्ष ने शुक्रवार को यू-टर्न व्यवस्था को लागू किया। यू-टर्न व्यवस्था लागू होने के बाद जाम की समस्या खत्म हो लगभग ख़त्म हो गई है।
विज्ञापन


कंदवा की तरफ से आकर आदित्य नगर की तरफ जाने वाले लोगों को चौराहे के बाएं तरफ गांधी वस्त्रालय के सामने से वापस लौटकर आना पड़ेगा। इससे पुलिस कर्मियों पर भी लोड कम हो जाएगा। कोई विशेष परिस्थिति में बैरिकेडिंग को हटाकर गाड़ियां पास कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चितईपुर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि चितईपुर चौराहे पर आदित्य नगर करौदी की तरफ से आने वाले लोग कदवा की तरफ जाते थे कदवा से आदित्य नगर की तरफ जाने वाले लोगों को एक साथ चौराहे पर क्रॉस करने के कारण जाम लगता था। जिसको देखते हुए चौराहे पर यू टर्न की व्यवस्था किया गया है। यू टर्न लागू होने के बाद पूरे दिन जाम नहीं लगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें