फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः पंक्चर की दुकान पर हवा भरने की टंकी फटी, बेटे की मौत, पिता घायल

Tue, 31 Jul 2018 01:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
यूपी100
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। पंक्चर की दुकान में हवा का कंप्रेसर फट गया जिससे दुकानदार की मौत हो गई जबकि उसका पिता घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया।  जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पुरऊपुर गांव में सड़क किनारे केशरी मौर्य की पंक्चर बनाने की दुकान है।
विज्ञापन


सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे केशरी एक चार पहिया वाहन में हवा भरने गया तो उसे लगा कि प्रेशर कम है लिहाजा वह जेनरेटर चलाकर टंकी में हवा भरने लगा। कुछ देर बाद उसने टायर में हवा भरना शुरू किया कि तभी जोरदार धमाके के साथ टंकी फट गई।

जिससे दुकान का एक गिस्सा गिर पड़ा और चारों तरफ धूल का गुबार उठ गया, लोगों की चीख पुकार भी सुनाई देने लगी। गुबार छंटने पर लोग बचाव के लिए दौड़े तो केसरी के पड़ोसी फर्नीचर व्यवसायी छनैता गांव निवासी नंदलाल विश्वकर्मा(50) और उनका बेटा अरविंद विश्वकर्मा(25) लहूलुहान पड़े थे।
विज्ञापन


दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डाक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया जबकि नंदलाल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने केसरी को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें