वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लॉर्टफार्म संख्या नौ पर रेल पुलिस (जीआरपी) को देख दो युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा। उनके सामान की तलाशी ली गई तो 400 शीशी अवैध दवा की शीशी बरामद हुई।
वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लॉर्टफार्म संख्या नौ पर रेल पुलिस (जीआरपी) को देख दो युवक भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें धर दबोचा। उनके सामान की तलाशी ली गई तो 400 शीशी अवैध दवा की शीशी बरामद हुई। दोनों युवकों से पूछताछ की गई। औषधि निरीक्षण टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जीआरपी कैंट प्रभारी हेमंत सिंह के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11 बजे पुलिसकर्मी प्लॉर्टफार्म नंबर नौ पर गश्त कर रहे थे। स्वचालित सीढ़ी के पास दो संदिग्ध पुलिस को देखते ही समान को छोड़ भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। सामान की तलाशी में उनके कब्जे से 400 शीशी अवैध दवा बरामद हुई।
सूचना पर पहुंचे औषधि निरीक्षक संजय दत्त ने जांच की। बताया की आरोपियों के कब्जे से बरामद दवा की खरीद बिक्री से संबेधित कागजात नहीं मिला। आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा जिला गोपन नगर के निवासी हैं।