कोतवाली के लेखईपुर गांव निवासी दो युवकों की जौनपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों का शव बृहस्पतिवार को घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सुरियावां कोतवाली के लेखईपुर ग्राम पंचायत कैड़ा निवासी रामलोलारक उपाध्याय (45) और राजू कुमार उपाध्याय (35) बुधवार को जौनपुर के बरसठी थाना क्षेत्र के जमुनीपुर निगोह में बहन के घर भैया दूज पर गए थे।
दोपहर डेढ़ बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे। जमुनीपुर में निगोह रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी उनकी टकरा गई। हादसे में राजू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
गंभीर रूप से घायल रामलोलारक उपाध्याय को बरसठी सीएचसी पहुंचाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उसकी भी माैत हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों का शव पोस्टमार्टम आदि की प्रक्रिया होने के बाद घर पहुंचा। रामलोलारक उपाध्याय के परिवार में उनकी पत्नी सीमा देवी और पांच बेटियां हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बालिग और दो नाबालिग हैं। राजू कुमार उपाध्याय की पत्नी अनीता देवी के दो नाबालिग बेटे शिवा (10) और सत्या (6) हैं।