बीएचयू सुपरस्पेशियलिटी काम्प्लेक्स स्थित कोविड जांच केंद्र में जांच कराने पहुंचे दो युवकों को जब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने का पता चला तो दोनों युवक जांच केंद्र से फरार हो गए। दोनों के फरार से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि बलिया जिले के रहने वाले रियाज अहमद और जौनपुर के अब्दुल वाहिद सोमवार सुबह कोरोना जांच कराने पहुंचे थे। वहां उनकी जांच की गई और दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती होने की जानकारी दी तो दोनों युवक वहां से फरार हो गए।
सूचना मिलने के बाद पहुंची लंका पुलिस जांच में जुट गई। बीते दो दिनों में लगातार ऐसी घटनाओं से बीएचयू की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़ा होने लगा है। युवकों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।