उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीएड की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।
आजमगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिरवा गांव में बीएड की छात्रा ने कुएं में कूद कर जान दे दी। रविवार रात को गोल्डी(22) पुत्री मुक्ति राय की लाश कुएं से बरामद हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है पिता ने किसी बात को लेकर डांट लगा दी थी। इससे नाराज गोल्डी ने कुएं में कूदकर जान दे दी।