फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छठ की वेदी के लिए मिट्टी व जल लेने गए दो युवक गंगा में डूबे, रील बनाते वक्त हादसा; त्योहार पर मातम

Sat, 14 Nov 2026 07:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

छठ पूजा की वेदी के लिए मिट्टी और जल लेने गए दो दोस्त गंगा में डूब गए। रील बनाने के दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में दोनों नदी में समा गए। सूचना पर पहुंचे डीएम और एसपी ने बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। दोनों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
गंगा किनारे हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में छठ महापर्व की तैयारी चल रही थी। मां संतान की सलामती और सुख-समृद्धि के लिए छठी मइया की पूजा की तैयारी में जुटी थी। इसी बीच वेदी बनाने के लिए गंगा की मिट्टी और जल लेने गए दो दोस्त जिंदगी और मौत के बीच गंगा की लहरों में समा गए। माल्देपुर गंगा घाट पर शनिवार को रील बनाने के दौरान हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। 

विज्ञापन


दोनों युवकों के डूबने की खबर मिलते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थानीय नाविकों की मदद से उनकी तलाश में जुट गए। डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह, एसपी डॉ. ईरज राजा, एसडीएम गोपेश तिवारी, सीओ सदर अक्षय कुमार व थाना प्रभारी अखिलेश चन्द्र पांडेय घटनास्थल पर पहुंच बचाव कार्य में जुट गए। दोनों की खोज के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया।

Trending Videos

एसडीआरएफ की टीम ने शुरू किया बचाव कार्य

शहर के चित्तू पांडेय चौराहा निवासी नारायण प्रसाद गुप्ता का बेटा मारुति नंदन (19) मारुति नंदन कक्षा 12 में प्राइवेट पढ़ाई कर रहा था और जगदीशपुर पानी टंकी निवासी आनन्द श्रीवास्तव का बेटा रौनक श्रीवास्तव (20) दोस्त थे। शनिवार को खाना खाने के बाद आराम करने के उपरांत दोनों दोस्त छठ पूजा की वेदी बनाने के लिए मिट्टी और गंगा जल लेने माल्देपुर घाट पहुंचे थे। दोनों ने गंगा तट से मिट्टी और जल एकत्र किया।

इसके बाद मोबाइल से रील बनाने के लिए नदी में उतर गए। ग्रामीणों ने बताया कि घाट पर उस समय लोगों की संख्या कम थी। इसी दौरान दोनों दोस्त गहरे पानी की ओर चले गए और डूबने लगे। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में दोनों और गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद एक-दो लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया, लेकिन दोपहर का समय होने के कारण आसपास नाविक या किसान मौजूद नहीं थे। देखते ही देखते दोनों गंगा में लापता हो गए।
विज्ञापन

परिजनों में मातम

ग्रामीणों की सूचना पर फेफना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नाविकों को बुलाकर नदी में तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर तक दोनों का पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर परिजन भी घाट पर पहुंच गए। युवकों के डूबने की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया। 

क्षेत्राधिकारी अक्षय कुमार और थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर खोजबीन में जुटे रहे। सीओ ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों युवक नदी में मोबाइल से फोटो या रील बना रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा हुआ। दोनों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें