फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंदौली में दो युवकों की सड़क दुर्घटना में गई जान, मृतकों की नहीं हो पाई पहचान

Mon, 07 Dec 2020 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के अमरा गोलिहा पेट्रोल पंप के पास रविवार की रात दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना कैसे हुई, इसका पता नहीं चला। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह सड़क पर एक बाइक पलटी मिली। पास में ही दो युवक मृत पड़े मिले। लोगों की सूचना पर चकिया कोतवाल रहमतुल्लाह खान पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों शव के कपड़ों की तलाशी ली गई लेकिन कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उनकी पहचान हो सके।


बाद में शवों को जिला संयुक्त चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस के अनुसार, अनुमान है कि तेज रफ्तार बाइक पलटने से दोनों चोटिल हुए और दोनों की मौत हुई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिस गाड़ी से दोनों युवकों का एक्सीडेंट हुआ है। उसका नंबर यूपी 67यू6723 है। उस पर अधिवक्ता लिखा हुआ है। दोनों युवकों की उम्र 35-40 के बीच है। दोनों के पहचान की कोशिश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें