फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दो लोगों ने किया सुसाइड: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, एक ने ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

Fri, 27 Jun 2025 03:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र और शिवपुर थाना क्षेत्र में घटनाएं हुईं। एक युवक ने अपने ही कमरे में फंदे से लटककर खुद को मौत के हवाले कर दिया, तो वहीं दूसरे ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।  
विज्ञापन
फंदे से लटककर खुदकुशी करने वाले युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के शिवदासपुर ब्लॉक रोड के पास रहने वाले युवक ने बेरोजगारी से तंग आकर फंदे से लटककर जान दे दी। वहीं शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रपुर शिवपुर रेलवे लाइन पर एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना को लेकर दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


बेरोजगारी से तंग युवक ने दी जान
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात ब्लॉक रोड के रहने वाला ऋषि अवस्थी खाना खाने के बाद घर के प्रथम तल के कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद जब बड़ा भाई राहुल अवस्थी भी ऊपर गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। 

अनहोनी की आशंका पर बड़े भाई ने घर के अन्य सदस्यों को बुलाया। खिड़की से देखा तो भाई का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई के अनुसार मृतक इन दिनों बेरोजगार था। काम को लेकर अवसाद में चल रहा था। उधर, थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि युवक के खुदकुशी करने की सूचना पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान

शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रपुर शिवपुर रेलवे लाइन पर शनिवार की भोर में वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने जान दे दी। उसकी पहचान प्रदीप कुमार (30) निवासी नथमलपुर उर्फ विशंभरपुर पोस्ट सिधौना थाना मेहनाजपुर जिला आजमगढ़ के रूप में हुई।

ट्रेन के ड्राइवर ने शिवपुर स्टेशन मास्टर को युवक के कूदकर जान देने की सूचना दी। इस पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान मृतक के जेब से टिकट पाया। जिस पर भाई और मामा का नंबर लिखा था। पुलिस ने नंबर पर संपर्क करते हुए परिजनों को सूचना दी। साथ ही शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान की। 
विज्ञापन

मृतक के पिता लालजी राम ने बताया कि प्रदीप बुधवार की रात में पूरे परिवार के साथ बैठकर खाना खाया था। बृहस्पतिवार की सुबह बिन बताए प्रदीप कुमार कहीं चला गया। शाम तक नहीं लौटने पर काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इधर, शनिवार की भोर में वाराणसी से जीआरपी पुलिस द्वारा फोन पर ट्रेन से कटकर मरने की सूचना दी गई। 

मृतक के पिता लालजी राम ने बताया कि प्रदीप समेत पूरा परिवार मुंबई में रहता है। बीते 14 मई को मुंबई से गांव आए हुए थे, अब जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस घटना से परिवार टूट गया है। मृतक की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी पूनम, माता श्यामराजी देवी, बड़े भाई संदीप कुमार का रो- रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें