फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Sat, 15 Dec 2018 07:28 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के औराही गांव में शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर -ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों युवक मिर्जापुर जिले के रहने वाले थे। घटना के वक्त बाइक चालक हेलमेट पहना था, मगर ट्रॉली के नीचे सिर आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आमडीह गांव के दो नौजवान युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिवार के लोग शनिवार की सुबह रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। 

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के अमदहां निवासी राजकुमार (45) के साले की तबीयत खराब थी। उसे राबर्ट्सगंज के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। शुक्रवार देर रात राजकुमार साले के इलाज के लिए रुपये पहुंचाने बाइक से राबर्ट्सगंज आ रहा था। उसके साथ गांव के ही संतकुमार पाल(28) थे। बाइक संत कुमार चला रहा था, जबकि राजकुमार पीछे बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में करीब सवा 10 बजे बाइक सवार अभी औराही गांव के पास पहुंचे ही थे कि धान लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए गए। संतकुमार ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन इसके बावजूद वह बच नहीं सका। दुघर्टना इतनी भयावह थी कि ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से हेलमेट टूट गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि  राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से राजकुमार को जिला अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टरों ने राजकुमार की मृत घोषित कर दिया। संत कुमार के शव को सीएचसी में रखवाया गया।  

आमडीह गांव के दो नौजवान युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिवार के लोग शनिवार की सुबह रोते बिलखते सीएचसी पहुंचे। करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। संत कुमार के मामा रामनरेश पाल ने बताया कि राजकुमार और संत के परिवारों में काफी घनिष्ठता थी। दोनों लोग एक रिश्तेदार के इलाज के लिए रुपये पहुंचाने राबर्ट्सगंज जा रहे थे। संत कुमार शादी शुदा था और दो भाइयों में बड़ा था।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें