फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Accident: डाला वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 03 Jun 2024 08:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के दो लोगों की सोनभद्र में सड़क हादसे में जान चली गई। दोनों डाला वैष्णो देवी दर्शन करने जा रहे थे। घटना के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी इलाके में ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। इनकी पहचान चितईपुर थाना क्षेत्र के आदित्य नगर के रहने वाले प्रवीण कुमार पटेल (38) और लंका थाना क्षेत्र के मदेरवा के रहने वाले उमेश राजभर (26) के रूप में हुई। दोनों की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


प्रवीण तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। राजगीर मिस्त्री का काम करके परिवार चलाता था। घटना के बाद पत्नी रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बेटे हैं। कक्षा दसवीं में छोटू और नौवीं में प्रियांशु पढ़ाई करता है। मृतक के माता-पिता की मौत पहले हो चुकी है।

वहीं उमेश राजभर चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है। उमेश की शादी आगामी 26 जून को होने वाली थी। घटना की सूचना मिलने के बाद उसके बड़े भाई राजकुमार और अजय कुमार स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद उमेश की मां अमरावती की रो- रोकर बुरा हाल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें