फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: घर में एक साथ बुझे दो चिराग, खेत में डूबने से जुड़वा भाइयों की मौत

Mon, 10 Aug 2020 01:53 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के माहपुर सिगरा गांव में सोमवार की सुबह दर्दनाक मामला सामने आया है। पानी भरे गड्ढे में नहाते समय दो जुड़वा भाइयों डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन

माहपुर सिगरा गांव निवासी आरिफ दो जुड़वा बच्चे हसन और हुसैन(2) के साथ सुबह नौ बजे गांव के ही अपने दोस्त सरफराज के घर मिलने गया था। दोनों बच्चों को घर के बाहर खेलने के लिए छोड़ दिया और अपने दोस्त के घर के अंदर चला गया।


दोनों बच्चे खेलते-खेलते बगल के खेत में भरे पानी में चले गए और दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बगल से गांव की एक महिला गुजर रही थी, जिसने देखा कि खेत में दो बच्चे दिखाई दे रहे है। महिला ने इसकी सूचना सरफराज के घर दी, जहां आरिफ बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ दौड़ कर बाहर खेत में गया तो दोनों बच्चों को बाहर निकाला तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी। आरिफ की दो साल पहले शादी हुई थी।

शादी के बाद दो जुडवा पुत्र पैदा हुए थे। जिनकी डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनो का रो-रो कर हुआ बुरा हाल हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें