महामंत्री प्रो. कमलाकांत त्रिपाठी की प्रेस वार्ता
- फोटो : अमर उजाला
प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि परिषद के फर्जी लेटर पैड का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई होगी। जिन लोगों ने अपने को महामंत्री तथा मुझे अध्यक्ष लिखा है वह फर्जी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा जा रहा है तथा स्थानीय प्रशासन को सूचित कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। कमालाकांत त्रिपाठी ने फर्जी महामंत्री बनकर लेटर पैड में मेरे आवास नगवां का पता दिया है। इन सभी पर मुकदमा किया जाएगा। उपाध्यक्ष प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी ने कहा कि यह सब फर्जी लोग हैं।
प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि काशी विद्वत परिषद ज्योतिष बद्रिकाश्रम पीठ के शंकराचार्य के संबंध में कोई शास्त्रार्थ का आयोजन नहीं कर रहा है। महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं कि शंकराचार्य के चयन को लेकर काशी विद्वत परिषद कुछ संतों को आमंत्रित कर चर्चा करेगी। यह सब गलत और भ्रामक है। काशी विद्वत परिषद सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करती है। जब तक न्यायालय से कोई उचित व्यवस्था नहीं होती तब तक परिषद कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा।