वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में स्वाइन फ्लू के दो मरीज भर्ती हैं। अस्पताल से 23 मरीजों के सैंपल बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी सेंटर भेजे गए थे। इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है।
वाराणसी के मंडलीय अस्पताल में सोमवार को दो मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। अस्पताल से एक सप्ताह के भीतर कुल 23 मरीजों के सैंपल बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी सेंटर भेजे गए थे। उनमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
एन1 एच1 वायरस यानी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीजों में एक कज्जाकपुरा के 78 वर्षीय और दूसरे भदोही के 80 वर्षीय बुजुर्ग हैं। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है। साथ ही लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।