फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MGKVP: काशी विद्यापीठ के दो विद्यार्थियों को मिला 7.20 लाख का पैकेज, टेक कंपनी ने लिया साक्षात्कार; जानें खास

Wed, 23 Apr 2025 01:16 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी विद्यापीठ के छात्रों के चयन के बाद वे काफी खुश हैं। कैंपस प्लेसमेंट सेल की ओर से हुए साक्षात्कार में कुल 60 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। नियम के तहत सभी से बातचीत की गई।
विज्ञापन
रोजगार मेले में उपस्थित छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कैंपस प्लेसमेंट सेल की ओर से साक्षात्कार में 60 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। दो विद्यार्थियों को 7.20 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिला। 

विज्ञापन


प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि विश्वविद्यालय के बिजनेस, वाणिज्य और कंप्यूटर विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर वर्ग के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें हायर एजुकेशन एंड एड टेक कंपनी नई दिल्ली की टीम ने 12 विद्यार्थियों का पहले चरण के लिए चयनित किया। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। 

चयन के बाद छात्रों ने खुशी जताई। इस दौरान कहा कि नौकरी के समय भी अपना 100 प्रतिशत देंगे। इस दौरान डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. दिलीप कुमार सिंह और मदन लाल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

8 कंपनियों ने 43 अभ्यर्थियों का किया चयन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। 8 कंपनियों ने 43 अभ्यर्थियों का चयन किया। मेले में 289 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग लिया। रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक के अभ्यर्थी ने भी भाग लिया था। 

लिखित और साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। सभी को 8 हजार से लेकर 32 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। अगला बृहद रोजगार मेला शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खंण्डेश्वरी बाबा इंटर कॉलेज के बगल, चांदपुर, मुस्तफाबाद, बलुआ रोड में 3 मई को होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें