फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के बाद काशी आएगा दो मंजिला 10 करोड़ी क्रूज, मौसम की खराबी से हुई देरी

Sun, 20 Dec 2020 12:50 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगा में पर्यटन को बढ़ावा  देने के लिए दस करोड़ी दो मंजिला क्रूज के काशी आने में अभी सप्ताह भर का समय लगेगा। गोवा शिपिंग यार्ड से 24 नवंबर को बनारस के लिए रवाना हुआ क्रूज अभी आंध्र प्रदेश-हल्दिया समुद्री मार्ग के बीच में रुका है। मौसम बिगड़ने से यह क्रूज हल्दिया नहीं पहुंचा है और  समुद्र में ही क्रूज खड़ा है। 

विज्ञापन


राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर के अनुसार मौसम की खराबी नहीं होती तो यह क्रूूज 20 दिसंबर तक काशी में पहुंच जाता। अब संभावना है कि सप्ताह भर में यह क्रूज हल्दिया-कोलकाता गंगा नदी के सहारे काशी पहुंचेगा। क्रूज आगमन को लेकर अस्सी घाट पर जेटी भी बनकर तैयार है। क्रूज आगमन को लेकर नई दिल्ली से भी कुछ अधिकारी बनारस पहुंच गए हैं हालांकि अब वे लौट जाएंगे। पर्यटन मंत्रालय की  प्रसाद योजना के तहत 10.71 करोड़ में राजघाट से अस्सी तक क्रूज संचालन की व्यवस्था की गई है।

100 पर्यटकों के बैठने की क्षमता
बजड़े की तरह क्रूज में ऊपर और नीचे दोनों मंजिल पर 100 पर्यटकों के बैठने की क्षमता है। नीचे की मंजिल पूरी तरह वातानुकूलित है। क्रूज की खासियत यह है कि चारों तरफ से खुला रहेगा, इससे पर्यटकों को गंगा और घाटों की सुंदरता देखने में सहूलियत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अप्रैल में ही क्रूज बन चुका था, लेकिन परीक्षण और अनुमति नहीं मिलने के कारण रुका हुआ था। इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग ने नवंबर में गोवा से क्रूज ले जाने की अनुमति दी थी। 
 
मौसम की खराबी के चलते क्रूज के आने में समय लग रहा है। आंध्र प्रदेश और हल्दिया मार्ग के बीच में यह क्रूज अभी है। दो दिन में हल्दिया पहुंच जाएगा। मान कर चलिए कि सप्ताह भर में यह क्रूज काशी में आ जाएगा। पहले इसे 20 दिसंबर तक आना तय था। 
आरबी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, राजकीय निर्माण निगम 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें