इस दौरान किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना के आधार पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल झब्बू, पिंकी, प्रियंका, सिम्फी, संतोष राजमंगल, शिवमंगल, दया मंगल गोल्डी अमृति गोल्डी की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।