फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : पिंडरा बाइपास पर दो अलग अलग हादसे कार पलटी, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

Wed, 01 Jan 2025 09:31 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी से जौनपुर मार्ग पर दो अलग - अलग हादसो में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फुलपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी जौनपुर हाइवे पर बुधवार को दो सड़क दुर्घटना में कार पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बताते है कि सुबह 11 बजे जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर तरती निवासी शुभम दुबे अपनी बोलेनो कार से अपने गांव के साथियों के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने जा रहे थे कि थाना गांव के सामने स्वामी हरहरानंद आश्रम मोड़ के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप की तरफ अचानक एक ट्रक लेन बदल दी।

विज्ञापन


इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे कार चालक ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में अपने बाए मुड़ा और सड़क के किनारे स्थित 10 फिट लंबे गड्ढे को हवा में उछलते हुए जमीन पर गिरने के बाद दो पलटी खाई और फिर सीधी हो गई। लेकिन उसमे बैठे लोग बाल बाल बच गए। घटना के प्रत्यक्षदर्शी इसे एक चमत्कार ही मान रहे थे। वहीं दूसरी घटना उसी से 200 मीटर आगे सिंधुरिया गांव के सामने हुई। पिंडरा बाइपास पर  बुधवार को दोपहर में कार का कमानी टूटने उसमे सवार एक ही परिवार के 5 लोग घायल हो गए ।

बताया जाता है जौनपुर जिले के मछलीशहर बरईपार निवासी  अंकुर तिवारी 50 वर्ष अपने पुत्र चंचल तिवारी 28 वर्ष  पुत्री श्रेजल 26 वर्ष, प्रिया 21वर्ष, आँचल तिवारी 19 वर्ष को लेकर वाराणसी की तरफ जा रहे थे। तभी कार की कमानी टूटने से डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे लेन में जाने के बाद पलट गई। कार पलटने से चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आये उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। दोनो घटना में घायलो की हालत ठीक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें