फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur : रेलवे एसपी का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम के निर्देश

Wed, 01 Jan 2025 09:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर

सार

गोरखपुर रेलवे के अधीक्षक ने सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और इस दौरान सुरक्षा का जायजा लिया। शस्त्रागार, मालखाना के साथ दंगा नियंत्रण उपकरण भी देखे और कड़े इंतजाम के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन
सिटी स्टेशन का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रेलवे पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की ओर से बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार का जायजा लिया। शस्त्रागार में शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा व दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति को लेकर निर्देश दिया।

विज्ञापन


साथ ही जीआरपी व आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से गोष्ठी किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि कुंभ श्रद्धालुओं के रेलवे स्टेशन पर आवागमन के दौरान सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ व मकर संक्रांति को लेकर अनुमानित भीड़ का आंकलन कर आरपीएफ से समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार करके पूर्वाभ्यास किया जाए।
विज्ञापन


किसी भी भ्रामक सूचना पर नजर रखी जाए। ट्रेन पर पत्थरबाजी व रेलवे ट्रैक को अवरोध करने के मामले में जीरो टालरेंस की नीति अपनाई जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें