फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में देखरेख गृह से दो संवासिनियों के गायब होने से प्रशासन में मचा हड़कंप

Mon, 20 Jan 2020 11:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
संवासिनी गृह (डेमो)
विज्ञापन

वाराणसी के जैतपुरा स्थित राजकीय पाश्चात्यवर्ती देखरेख गृह की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कर्मचारियों को चकमा देकर सोमवार सुबह दो संवासिनियां बाहर निकल गईं। सूचना मिलने पर खोजबीन शुरू कर एक संवासिनी को कर्मचारियों ने क्षेत्र से ही बरामद कर लिया, जबकि दूसरी का पता नहीं लगा।

विज्ञापन


देखरेख गृह की अधीक्षिका सरोज सिंह की तहरीर पर जैतपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, सुरक्षा में तैनात दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट महिला कल्याण विभाग के निदेशालय को भेजी गई है। साथ ही चार होमगार्डों पर कार्रवाई के लिए उनके कमांडेंट को रिपोर्ट भेजी गई है।

जैतपुरा स्थित राजकीय पाश्चात्यवर्ती देखरेख गृह में 54 संवासिनी रह रही थीं। इनमें से दो संवासिनी सुबह करीब साढ़े 4 बजे देखरेख गृह परिसर से बाहर निकलने में सफल रहीं। इसकी जानकारी कर्मचारियों को हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना आला अधिकारियों को देने के साथ ही उनकी खोजबीन शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खोजबीन कर 35 वर्षीय संवासिनी को बरामद कर लिया गया है। 25 वर्षीय संवासिनी का पता नहीं लगा है। वह जून 2019 में देखरेख गृह लाई गई थी। लापरवाही पर चार होमगार्ड और देखरेख गृह के दो कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। सही से निगरानी न करने के आरोप में अधीक्षिका को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें