फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो पक्ष एकदम से आ गए आमने-सामने, जमकर चले ईंट-पत्थर, कई घायल

Mon, 20 Jan 2020 11:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
demo
विज्ञापन

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मोतिरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर जमकर चले, जहां एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों में पांच की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बलिया के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में छह से अधिक को हिरासत में लिया है। पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है।

सोमवार को हुए विवाद में विद्यावती देवी 38 वर्ष पत्नी दिनेश राजभर, प्रभावती देवी 65 वर्ष पत्नी सरदार राजभर, हेमवंती देवी 45 वर्ष पत्नी पारसनाथ राजभर, चंदा देवी 35 वर्ष पत्नी कमलेश राजभर, आरती देवी, अनिल कुमार, कु गरिमा, कु महिमा, अनीता देवी, प्रियंका देवी, गंगा राजभर, बहादुर राजभर, चंदा देवी, राजकुमार, संगीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। प्रभावती देवी, चंदा देवी, आरती देवी, गरिमा, प्रियंका देवी की हालत गंभीर होने का चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें