फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस से तीन किलो चरस के साथ पकड़े गए दो रूसी नागरिक

Mon, 16 Mar 2020 01:53 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के शकरकंद गली स्थित मीर घाट के एक गेस्ट हाउस में रविवार की रात पुलिस ने छापा मारकर एक रूसी युवती व एक युवक को हिरासत में लिया। गेस्ट हाउस की रसोई से जैकेट में छिपाकर रखा लगभग तीन किलो चरस व रूस युवक का पासपोर्ट भी पुलिस ने बरामद किया। इतनी मात्रा में मादक पदार्थ गेस्ट हाउस तक कैसे पहुंचा इसकी जांच पुलिस कर रही है। गेस्ट हाउस के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ ही आसपास अन्य स्टाफ से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 

सीओ दशाश्वमेध प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि गेस्ट हाउस संचालक ने सूचना दिया कि गेस्ट हाउस में ठहरी रूसी युवती और साथ में आए दो अन्य युवकों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इसके बाद दशाश्वमेध थाने की फोर्स ने गेस्ट हाउस की तलाशी ली तो रसोई में मिले एक जैकेट में लगभग तीन किलो चरस व रूसी युवक का पासपोर्ट बरामद हुआ।

रूसी युवती और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं एक अन्य रशियन युवक की तलाश में पुलिस की टीम जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा लगा रही है कि गंगा किनारे स्थित गेस्ट हाउस तक मादक पदार्थ कैसे पहुंचा। रूसी युवती अंग्रेजी नहीं समझ पा रही है, इसलिए सोमवार को रशियन भाषा के ट्रांसलेटर के मदद से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें