आशापुर आरओबी पर बने गड्ढे की मरम्मत शुरू
शासन प्रशासन के संज्ञान लेने पर आशापुर आरओबी पर बने गड्ढे को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। सेतु निगम और जल निगम के अधिकारियाें ने निरीक्षण कर गड्ढे को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। सेतु निगम के अधिकारियों ने जल निगम को अपना चैंबर दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने बताया कि बारिश में लीकेज के बाद मिट्टी धंस रही हैं, जिसका असर सड़कों पर पड़ रहा है। भविष्य में इस प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जलनिगम के अधिकारियों ने पक्का चैंबर बनाकर बालू डालने का निर्देश दिया है।
चौकाघाट फ्लाईओवर के एक सिरे के निर्माण के लिए शासन से एप्रूवल का इंतजार चौकाघाट फ्लाईओवर के एक सिरे के निर्माण के लिए तकनीकी समिति के पास सेतु निगम ने फाइल भेजी है। वहां से एप्रूवल मिलते ही यहां दूसरे सिरे का काम शुरू होगा। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समिति के एप्रूवल के बाद यहां काम शुरू होगा। पिछले दिनों हुई बैठक में सभी फ्लाईओवरों को बेहतर करने का निर्देश दिया गया था।