फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 22 करोड़ रुपये से बनेंगे फुलवरिया फोरलेन के दो आरओबी 

Sun, 25 Jul 2021 11:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

टेंडर खुलने के साथ ही निर्माण कार्य की समयसीमा निर्धारित की गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद से लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम की ओर से निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
फुलवरिया फोरलेन पर बन रहे आरओबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में फुलवरिया फोरलेन में पड़ने वाले दोनों आरओबी फोर और फाइव की टेंडर 22 करोड़ रुपये में शनिवार को खोली गई। इसको बनाने का जिम्मा एक एजेंसी को दी गई। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद से लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम की ओर से निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। दोनों विभागों को अक्तूबर तक समयसीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश जारी किया गया है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर रोहित अग्रवाल ने बताया कि आरओबी का निर्माण का कार्य अब तेजी से होगा।

विज्ञापन


आरओबी के लिए रेलवे प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। टेक्निकल बिड फाइनल होने के बाद टेंडर खोली गई। फुलवरिया फोरलेन के निर्माण में रेलवे प्रशासन और सेना की जमीन रास्ते में पड़ रही थी। जिला प्रशासन के सहयोग से जमीन की समस्या दूर हो गई। 5.3 किलोमीटर लंबी फुलवरिया फोरलेन का निर्माण हो रहा है।

लहरतारा फुलवरिया-शिवपुर फोर नंबर रेलवे क्रासिंग पर बन रहे आरओबी की लंबाई 6.27 मीटर है। इस आरओबी के निर्माण पर 54.37 करोड़ रुपये खर्च होंगे। फाइव नंबर रेलवे क्रासिंग पर 52.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसकी लंबाई 6.43 मीटर है।

विज्ञापन

आशापुर आरओबी पर बने गड्ढे की मरम्मत शुरू 
शासन प्रशासन के संज्ञान लेने पर आशापुर आरओबी पर बने गड्ढे को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। सेतु निगम और जल निगम के अधिकारियाें ने निरीक्षण कर गड्ढे को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। सेतु निगम के अधिकारियों ने जल निगम को अपना चैंबर दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने बताया कि बारिश में लीकेज के बाद मिट्टी धंस रही हैं, जिसका असर सड़कों पर पड़ रहा है। भविष्य में इस प्रकार की समस्या न हो इसके लिए जलनिगम के अधिकारियों ने पक्का चैंबर बनाकर बालू डालने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चौकाघाट फ्लाईओवर के एक सिरे के निर्माण के लिए शासन से एप्रूवल का इंतजार  चौकाघाट फ्लाईओवर के एक सिरे के निर्माण के लिए तकनीकी समिति के पास सेतु निगम ने फाइल भेजी है। वहां से एप्रूवल मिलते ही यहां दूसरे सिरे का काम शुरू होगा। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी समिति के एप्रूवल के बाद यहां काम शुरू होगा। पिछले दिनों हुई बैठक में सभी फ्लाईओवरों को बेहतर करने का निर्देश दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें