फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौलीः लाखों रुपए की चांदी के गहने बरामद, दो भाई पकड़े

Mon, 06 Aug 2018 08:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
बरामद चांदी के गहने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली में पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक और दो के पास से सोमवार की सुबह राजकीय रेलवे पुलिस ने नौ किलो चांदी के जेवरात के साथ दो भाइयों को पकड़ लिया। दोनों माल का कोई कागजात नहीं दिखा सके। सूचना पर सेल टैक्स की टीम ने चांदी कब्जे और युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


जीआरपी पीडीडीयू नगर प्रभारी आरके सिंह के नेतृत्व में टीम सोमवार को रेलवे स्टेशन पर कांवरियों की भीड़ नियंत्रित करने में जुटी थी। दिन के सवा 11 बजे टीम के सदस्य प्लेटफार्म एक और दो के पश्चिमी छोर पर लाइन शहीद बाबा के मजार के पास पहुंचे तो दो युवक संदिग्ध हाल में दिखे।

उनके बैग की तलाशी लेने पर चांदी की अंगूठी, बिछिया आदि मिली। गहनों का वजन नौ किलो निकला। दोनों जेवरात से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। दोनों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


इनकी पहचान सोनू वर्मा और मोनू वर्मा निवासी इंद्रानगर, थाना इंद्रानगर, मेरठ के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि वे मेरठ से बक्सर जेवरात पहुंचाने जा रहे थे। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि बरामद माल की कीमत साढे़ तीन लाख रुपये से अधिक है। सूचना पर सेल टैक्स की टीम ने माल कब्जे में लेकर दोनों भाइयों को वाराणसी ले गई।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें