लालपुर-पांडेयपुर की पुलिस ने शव को लिया कब्जे में।
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में चार बच्चों के पिता ने लगाया फंदा
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के खजुरी निवासी अल्ताफ खान पुत्र यूसुफ ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने परिवार के साथ महेंद्र कुमार वर्मा के मकान में किराए पर रहते थे। उसके 2 बेटे व 2 बेटी हैं। दो भाई एक बहन में सबसे बड़ा था। तीनों भाई बहनों की शादी हो चुकी थी।
मृतक के भाई का कहना है कि हमें आज यानी सोमवार को पता चला है कि पति-पत्नी में विवाद था। पत्नी मुस्कान एलआईसी का काम करती थी, वह मुगलसराय गई थी।