हादसे के माैके पर माैजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही। थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना मामले में दोनों मृतकों का शिनाख्त शिवम गुप्ता टीपू खान उर्फ साहिल के रूप में हुई।
ये तीनों दोस्त बताए गए जो वाराणसी घूमने के लिए आये थे। घर वापस जाते समय बाइक सवार दुर्घटना के शिकार हो गए। इधर, घायल प्रकाश कुमार का इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वाले दोनों अविवाहित बताए गए।