फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दो लोगों की मौतः नहाने के दौरान डूबा कमाऊ बेटा, विद्युतकर्मी की गई जान; सीने में हो रहा था दर्द

Thu, 06 Jun 2024 04:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: गंगा में डूबा युवक अपने घर का कमाऊ बेटा था। पिता नहीं देख सकते मां बूढ़ी हो गई है। बहन अभी पढ़ाई कर रही थी। घर का पूरा जिम्मा युवक के कंधे पर था। उसकी मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, विद्युत संविदाकर्मी को मौत से कुछ घंटे पहले सीने में दर्द हो रहा था। दवा खाकर लेटा तो नहीं उठा।
विज्ञापन
मतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट पर गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे महाराष्ट्र के येऊउखड के रहने वाले सागर दिनकर की गहरे पानी मे जाने से मौत हो गई। उसके दोस्तों ने गहरे पानी मे डूबता देख शोर मचाया, लेकिन दोपहर का समय होने के और आसपास कोई न होने के कारण युवक गहरे पानी मे समा गया। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस और मल्लहों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला। परिजनों की घटना की सूचना दी। युवक के साथ आए उसके दोस्तों ने बताया कि हम 5 लोग काशी बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के लिए आए थे।

यहां गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। तभी दो दोस्त अचानक डूबने लगे, जिसमें एक गहरे पानी के तरफ चला गया। युवकों ने अपना नाम ऋषिकेश, धनंजय, हरिश्याम, दीपक हैं। 
विज्ञापन


धनंजय ने बताया कि सागर महाराष्ट्र में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी था। उसके परिवार में माता-पिता और बहन हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उस पर ही थी। उसके पिता दिनकर तुकाराम आंखें खराब हैं और बहन अभी पढ़ाई कर रही हैं। चारों दोस्तों में काफी उदास हैं। वही परिवार वालों को भी सूचना दे दिया गया हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल हैं।

विद्युत संविदा कर्मी की मौत, मचा कोहराम
जंसा थाना क्षेत्र के डीह गंजारी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात विद्युत संविदा कर्मी लाइनमैन की बीती रात मौत हो गई। बताया जाता है कि लाइनमैन मनोज कुमार चौबे (52) निवासी खालिसपुर मिर्जामुराद बुधवार देर शाम विद्युत उपकेंद्र से ड्यूटी कर घर वापस जा रहे थे कि रास्ते में ही सीने में अचानक दर्द उठा जहां से उन्होंने दवा लेकर घर पहुंचे।

देर रात सोने के बाद प्रतिदिन की भांति जब वे भोर में नहीं उठे तो परिजन जगाने पहुंचे तो शरीर में कुछ हलचल नहीं हुई। आननफानन परिजन क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टर ने उक्त लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें