इस एक्सीडेंट में पटना निवासी चंदन कुमार(30), विनय कुमार(40) की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पास ही जनसभा में मौजूद सीओ सदर संजय सिंह और पड़री थाना प्रभारी साजिद सिद्दीकी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से स्कार्पियो में फंसे लोगों को बाहर निकला गया।
घायल स्कार्पियो सवार पटना निवासी अरुण कुमार(50), गोरखपुर निवासी सुधीर कुमार उपाध्याय(48), अमरेंद्र सिंह(34) और बाइक सवार सतीश पांडेय(35) को उपचार के लिए एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने पर चारो को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों को सूचना दे दी गई।