फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Sun, 02 Feb 2020 02:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरही बाजार के पास शनिवार की रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक मौके पर छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


बखोपुर निवासी भारत विश्वकर्मा(40) और पतहना निवासी धनंजय सिंह(41) शनिवार के देर रात करीब 11 बजे बाइक से सुजानगंज से घर की तरफ जा रहे थे। बसरही बाजार के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

टक्कर की आवाज सुनकर बाजारवासी एकत्रित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया, जहां भारत विश्वकर्मा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धनंजय सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान धनंजय की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों पड़ोसी गांव के ही थे। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज अजय सिंह ने बताया कि चालक भाग गया, जबकि ट्रक को पकड़ लिया गया है अज्ञात चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें