फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज करंट जौनपुर और मऊ में दो लोगों के लिए बना काल, एक हुआ गंभीर

Mon, 22 Jun 2020 12:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर/मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर और मऊ जिले में कंरट से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कान्हापुर गांव में रविवार रात 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर घरेलू आपूर्ति वाले 440 वोल्ट के तार पर गिर गया। इससे घरों में हाई वोल्टेज करंट उतर गया। करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। दर्जनों घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर सूचना देकर तत्काल आपूर्ति बंद कराई, स्थिति सामान्य हुई।


कान्हापुर गांव में ट्रांसफार्मर से 440 वोल्ट का तार से गांव में सप्लाई गयी है। रात में करीब साढ़े दस बजे ट्रांसफॉर्मर से जुड़ा 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर 440 वोल्ट सप्लाई वाले तार पर गिर गया। तार गिरते ही घरों में बहुत तेज करंट दौड़ने लगा। उसी समय बिजली के उपकरण जलाने लगे। जितेंद्र विश्वकर्मा (50) उठकर पंखा बन्द करना चाहा कि करंट के चपेट में आकर दम तोड़ दिया। वह लॉक डाउन के कारण दिल्ली से घर आए थे। वहीं बोर्ड के बटन बंद करने उठे अजित (38) भी झुलस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

संविदा बिजलीकर्मी के पुत्र की मौत :
मऊ जिले के दोहरीघाट बाजार में कस्बे रविवार की रात कस्बा निवासी संविदा बिजलीकर्मी दिलीप मद्धेशिया के युवा पुत्र की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे नगर में हड़कंप मच गया। मृत युवक के पिता की तहरीर के अनुसार मृत युवक शालू को कस्बे में ही स्थित पूजा स्वीट हाउस के मालिक ने अपने दुकान की बिजली ठीक कराने के लिए बुलाया। बिजली ठीक करने के दौरान करंट आ गया। इससे विद्युत स्पर्शाघात लगने से उसकी  मौत हो गई।

वहीं कस्बे में गश्त के दौरान वहां से गुजर रहे थानाध्यक्ष एसएन यादव ने युवक को तुरंत अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें