फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बनारस में बनेंगे दो नए वन स्टॉप सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चोलापुर और रामनगर में वन स्टॉप सेंटर की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। पहले से चल रही सुविधाओं को और भी उन्नत किया जाएगा। प्रोबेशन विभाग इसके लिए नई जमीन की तलाश कर रहा है। जमीन फाइनल होते ही निर्माण कार्य में तेजी आएगी। हालांकि इसका निर्माण अस्पताल परिसर में ही होना है। इससे महिला हिंसा और महिलाओं से जुड़ी हर समस्या का समाधान हो सकेगा। फिलहाल दोनों केंद्र एक-एक कमरे में संचालित हो रहे हैं। आने वाले समय में इनके लिए अलग केंद्र विकसित किए जाएंगे, जिससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं बेहतर सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा के अनुसार, चोलापुर में वन स्टॉप सेंटर वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में संचालित है, जबकि रामनगर में यह लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है। सीमित संसाधनों के चलते अभी दोनों ही स्थानों पर यह व्यवस्था एक कमरे तक सीमित है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित विस्तार के तहत महिलाओं की नियमित काउंसलिंग की जाएगी और उनकी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद से जुड़ी महिलाओं को थाने और अदालत जाने में संकोच होता है। ऐसे में वन स्टॉप सेंटर उनके लिए सुरक्षित और संवेदनशील मंच बनकर सामने आए हैं। काउंसलिंग के जरिए कई मामलों में विवादों का समाधान भी किया जा रहा है। वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से जरूरत पड़ने पर महिलाओं को कानूनी सलाह, मेडिकल सहायता और प्रशासनिक सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि विस्तार के बाद इन सेवाओं को और व्यवस्थित और प्रभावी बनाया जाएगा। फिलहाल, एक कमरे में संचालित हो रहे चोलापुर और रामनगर के वन स्टॉप सेंटर विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बेहतर ढांचे के साथ ये केंद्र ग्रामीण महिलाओं के लिए न्याय, सुरक्षा और सहायता का मजबूत आधार बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें