फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दो बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

Wed, 31 Mar 2021 08:10 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के भुड़कुड़ा कोतवाली के घटारो गांव में मंगलवार की मध्यरात्रि घर के बाहर निकले युवक को दो बदमाशों ने गोली मार दी और फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की शाम घायल युवक के घर लौटने पर एसपी ने घटारो गांव पहुंचकर उससे मामले की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया।

विज्ञापन


गांव निवासी अमित राम (35) मंगलवार की रात घर से बाहर निकला था कि घर से कुछ दूरी पर पहले से घात लगाकर बैठे दो युवकों ने उसे तमंचे से गोली मार दी जो उसके गर्दन के दाहिनी कनपटी के पास लगी। गोली चलने तथा युवक की चीख पुकार पर जब उसके परिजन और ग्रामीण दौड़े तो आरोपी भाग निकले। गोली की सूचना पर कोतवाल अनुराग कुमार भी मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां युवक की गंभीर स्थिति होने पर चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

उधर, बुधवार की देर शाम इलाज कराने के बाद घायल युवक अपने घर लौट आया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह घटारो गांव पहुंचे। अमित ने एसपी को बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे उसे बुलाया गया। जब वह पहुंचा तो छह से ज्यादा की संख्या में मौजूद लोगों ने पहले उसके गले में गमछा डालकर उसका गला घोंटने का प्रयास किया। जब उसने कड़ाई से छूटने का प्रयास किया तो सिर में पिस्टल सटाकर चार राउंड फायरिंग की लेकिन सिर इधर-उधर घुमाने से गोली नहीं लगी। जद्दोजहद करने के दौरान वह एक नाली में गिर गया। गिरने के बाद उसके ऊपर फायर किया गया गोली गर्दन के बगल से खरोंचते हुए निकल गई।
विज्ञापन

युवक की मां रजवंता देवी ने घटारो गांव निवासी वीरेंद्र यादव तथा आजमगढ़ जिले के सीमावर्ती गांव बघरा निवासी गंगा यादव के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल अनुराग कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित कोतवाली क्षेत्र के शातिर अपराधी हैं। इन लोगों के विरुद्ध पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें