वहीं दूसरी तरफ विप्र समाज के संयोजक पवन शुक्ला ने कहा कि आरती में स्टेट के अर्चकों के शामिल होने के बाद उन्होंने महंत परिवार से संपर्क किया और वस्तुस्थिति को जानकर धर्मार्थ कार्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी से निवेदन किया कि समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाए।
धर्मार्थ कार्य मंत्री ने विप्र समाज के निवेदन को स्वीकार करते हुए महंत परिवार को आरती में शामिल कराने का आश्वासन दिया था। शुक्रवार को महंत परिवार को सप्तऋषि आरती में शामिल होने पर विप्र समाज की ओर से पवन शुक्ला ने धर्मार्थ कार्यमंत्री को धन्यवाद दिया।