फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: लाल किले पर ध्वजारोहण की साक्षी बनेंगी जिले की दो लखपति दीदी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। छोटी-छोटी बचत की आदतों और काम की लगन से चार साल में संतोषी और आरती देवी लखपति दीदी बन गईं। अब दोनों को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। 13 अगस्त को वह लखनऊ से रवाना होंगी। 13 से 16 अगस्त तक इनके आने-जाने से लेकर ठहरने तक का खर्च सरकार उठाएगी।
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। उसी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन भी शामिल है, जिसमें मेहनती महिलाओं को जोड़कर उन्हें स्वरोजगार का मौका दिया जाता है। जिले में अब तक करीब आठ हजार समूहों में 80 हजार महिलाओं को जोड़ा गया है। अगरबत्ती, धूपबत्ती समेत अन्य उत्पादों का निर्माण कर समूह की महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। कृषि, पूर्ति, जल जीवन मिशन, पंचायत राज समेत अन्य विभागों से जुड़कर वे खुद को सशक्त बना रही हैं। स्वयं संग अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करने वाली महिलाओं को समय-समय पर शासन स्तर से पुरस्कृत भी किया जाता है। अब जिले की दो लखपति दीदी को 15 अगस्त को दिल्ली के लाल किले पर होने वाले ध्वजारोहण में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। जहां वह अपने सहयोगी या पति के साथ शामिल होंगी।

छोटी-छोटी बचत से खड़ा किया समूह
क्षेत्र के लक्ष्मणपट्टी निवासी संतोष देवी ने बताया कि छोटी बचत से समूह खड़ा किया। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से आर्थिक मजबूती मिली। पशुपालन, डेयरी से लेकर अन्य काम के माध्यम से लाभ कमाया गया। हरिनारायनपुर की आरती देवी ने भी समूह के माध्यम से खुद को सशक्त बनाया। समूह की महिलाओं ने आमंत्रण मिलने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें