फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शहर के दो लाख परिवारों को मुफ्त मिलेंगे दो-दो डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी एक व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। शहर के दो लाख भवन स्वामियों को मुफ्त दो-दो डस्टबिन (हरा और नीला) दिए जाएंगे। यानी पूरे शहर में चार लाख डस्टबिन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि निगम की इस पहल के तहत कचरे के वर्गीकरण में सहूलियत होगी। इसमें हरे डस्टबिन का इस्तेमाल फल, सब्जियां, पत्ते, छिलके और बचे हुए खाने जैसे गीले कचरे के लिए किया जाएगा। नीले डस्टबिन में प्लास्टिक बोतलें, चिप्स के रैपर, कागज और कांच जैसी सामग्री डाली जाएगी। स्वच्छता अभियान के साथ ही निगम बुनियादी सुविधाओं के त्वरित समाधान पर भी तेजी से काम कर रहा है। बीते 21 जुलाई से गंगा तटवर्ती क्षेत्रों के 25 वार्डों में शुरू किए गए त्वरित-समाधान स्मार्ट पायलट प्रोजेक्ट को अब दूसरे चरण में और विस्तार दिया जा रहा है। 17 सितंबर से इसमें 25 और नए वार्डों को जोड़ दिया जाएगा, जिसके बाद शहर के कुल 50 वार्डों में छह विभागों से जुड़ी 14 प्रमुख समस्याओं का समाधान अधिकतम चार घंटे के भीतर किया जाएगा। इस व्यवस्था को पारदर्शी और तकनीक-आधारित बनाने के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट प्रणाली लागू की गई है। नागरिक अपनी शिकायत सीधे वाट्सएप नंबर (8601872601) पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें