फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti: मुहूर्त से पहले ही 2 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किए दान; जानें आज का शुभ मुहूर्त

Thu, 15 Jan 2026 05:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: मकर संक्रांति को लेकर काशी नगरी में स्नान-दान को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई हैं। घाट जाने वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे। घाटों पर पुलिस टीम भी सुरक्षा की निगरानी करती रहेगी।
विज्ञापन
मकर संक्रांति के अवसर पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Magar Sankranti: मकर संक्रांति से एक दिन पहले ही करीब दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। स्नान-दान और अनुष्ठान के बाद अन्न का भोग लगाया। विश्वनाथ मंदिर में भी तीन लाख भक्तों ने दर्शन किए। दशाश्वमेध पर खिचड़िया बाबा और मसाननाथ मंदिर में शृंगार कर खिचड़ी का भोग लगा और भक्तों में वितरित किया गया।

विज्ञापन


बुधवार को रात 9:39 पर संक्रांति का मुहूर्त शुरू होने से पहले ही बुधवार को डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर लिया था। अस्सी-दशाश्वमेध से लेकर पंचगंगा और राजघाट तक श्रद्धालु उमड़े थे। पछुआ हवा भी श्रद्धालुओं को गंगा घाटों पर स्नान करने से नहीं रोक पाई। सबसे अधिक दशाश्वमेध घाट पर करीब पचास हजार और पंचगंगा पर भी करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इसी तरह अस्सी व तुलसी घाट पर भी करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।

सूर्य नमस्कार करने के बाद भक्त जल लेकर काशी विश्वनाथ, संकट मोचन, दुर्गा मंदिर में दर्शन के लिए कतारबद्ध हो गए थे। घाटों की ओर जाने वाली गलियों में पूरे दिन जाम जैसा हाल रहा। पंचगंगा घाट की तरफ जाने वाली सकरी गलियों में श्रद्धालुओं की कतार लग जाने से गलियों में भी जाम सी स्थिति देखने को मिली। सभी स्नान कर काल भैरव, काशी विश्वनाथ बड़ा गणेश अन्य प्रमुख मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ रही। घरों में पूरे शहर की छतों पर डीजे बजाकर पूरा दिन पतंगबाजी की गई। पतंगबाजी सड़कों के साथ साथ मैदानों और छतों पर भी दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाट पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
आज होंगे प्रमुख मंदिरों में शृंगार और स्नान
मकर संक्रांति पर बृहस्पतिवार को मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा मसाननाथ मंदिर में बाबा मसाननाथ सेवा समिति की ओर से शृंगार हुआ। बाबा मसाननाथ का सुगंधित पुष्पों व रंग-बिरंगी पतंगों से आकर्षक शृंगार किया गया। पूजन-अर्चन के बाद बाबा को ढुंढा, लाई, पट्टी व विविध मिष्ठानों का भोग अर्पित किया गया। 

इसके बाद भव्य आरती हुई जिसमें सेवा समिति के अध्यक्ष चैनू प्रसाद गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन-पाठ व आरती संपन्न कराई। आरती के बाद बाबा का प्रसाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में चैनू प्रसाद गुप्ता, पुजारी बबलू गुरु, संजय गुप्ता, राजू गुप्ता, बिहारी गुप्ता, गुलशन कपूर, दिलीप यादव, दीपू तिवारी, जितेंद्र यादव, विकास, चंद्रशेखर, आकाश, बाबी, अमन वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें