फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एमपी से बिहार छठ मनाने जा रहे थे मजदूर, चालक को नींद आने पर पेड़ से टकराई बोलेरो, दो की मौत, नौ घायल

Mon, 16 Nov 2020 10:53 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मध्य प्रदेश के रीवा से मुजफ्फरपुर (बिहार) डाला छठ करने जा रहे मजदूरों की बोलेरो अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

हादसा गाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव स्थित महुआ बाबा मंदिर के मोड के पास हुआ। उस समय चालक को अचानक झपकी आ गई। घटना के बाद थानाध्यक्ष बिंद कुमार पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलों को चार एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया गया है।


सोमवार को मध्यप्रदेश के रीवा से कुल 11 मजदूरों को लेकर एक बोलेरो गाजीपुर-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग 24/97 से होते हुए मुजफ्फरपुर बिहार जा रही थी। सुबह में जैसे ही वह बहलोलपुर गांव के पास पहुंची, अचानक चालक को झपकी आ गई और बोलेरो सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन चालक सहित सवार मजदूर गंभीर रूप से जख्मी में हो गए। सड़क दुर्घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। इस बीच आसपास के लोग वहां पहुंच गए और सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों ने रोककर खून से लथपथ घायलों को बाहर निकाला।

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उमेश महतों(44) व नसीम(36) निवासी मुजफ्फरपुर की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के घर वालों को घटना के बाबत सूचित कर दिया। इसके बाद परिजन गाजीपुर के लिए रवाना हो गए हैं। उनके दोपहर तक पहुंचने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें