ढाबा संचालक ने फंदे पर लटक दी जान
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के भुल्लनपुर में बृहस्पतिवार को पंकज कपूर (36) ने फंदे पर लटक जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंपा। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है। भुल्लनपुर के लखनपुर निवासी पंकज कपूर ने कमरे में पंखे की कुंडी में बिजली के तार के सहारे लटक जान दी। मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि पंकज ढाबा का संचालन करता था। खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
आंगनबाड़ी का ताला तोड़कर चोरी
लोहता थाना क्षेत्र के केराकतपुर गांव के आंगनबाड़ी केन्द्र में बुधवार की रात चोरी हो गई। समर्सिबल पंप और बैटरी पर चोरों ने हाथ साफ किया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती प्रमिला देवी ने पुलिस को बताया कि बच्चों के खिलौने सहित बैटरी, समर्सिबल समेत अन्य सामान चोरी है। थानाध्यक्ष निकिता सिंह ने बताया की आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
इसे भी पढ़ें; Chhannu Lal Mishra: पंचतत्व में विलीन हुए पं. छन्नूलाल मिश्र, मणिकर्णिका घाट पर पोते ने दी दादा को मुखाग्नि
साड़ी पहनकर दुर्गा पूजा पंडाल में घुसे दो युवकों को ग्रामीणों ने पीटा
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बृहस्पतिवार को साड़ी पहनकर घुसे दो युवकों की हरकतों से नाराज ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। मीना बाजार में घूमते हुए महिला के वेश में दोनों युवकों ने महिला दर्शनार्थियों से अभद्रता की। शिकायत पर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई की। मिर्जामुराद इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि छानबीन के दौरान मालूम चला कि दोनों युवक पंडाल के पास ही किसी अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे। मेला घूमने के चक्कर में जल्दबाजी में साड़ी पहने ही रह गए। दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। ग्रामीणों आरोप लगाया कि दोनों चोरी की नियत से पहुंचे थे।