चहनियां क्षेत्र के सराय गांव निवासी पिंटू साव की पत्नी रामनवती मंगलवार की शाम घर की साफ-सफाई कर गंगा स्नान के लिए गई थी। साथ में उसके पुत्र तीन वर्षीय आर्यन और चार वर्षीय अमन भी थे।
गंगा स्नान करते समय अचानक दोनो बच्चे गंगा में डूब गए। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची बलुआ पुलिस और ग्रामीण शव को ढूंढ रहें हैं।