दोनों विमानों में 448 यात्री थे सवार
दोनों विमानों को लखनऊ भेजे जाने से कुल 448 यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई। इनमें दिल्ली से आने वाली उड़ान के 228 और हैदराबाद से आने वाली उड़ान के 220 यात्री शामिल थे। विमानों के गंतव्य बदलने के कारण यात्रियों को आगे की यात्रा और वाराणसी पहुंचने के संबंध में जानकारी का इंतजार करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि नोटम विमान संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं जारी करने की व्यवस्था है। इसके तहत हवाई अड्डे, उड़ान मार्ग या अन्य परिचालन संबंधी प्रतिबंधों की जानकारी दी जाती है। ऐसी सूचनाओं के प्रभावी रहने के दौरान विमानों के उतरने और उड़ान भरने के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।