फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से छात्रा समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी/लोहता(वाराणसी)। बारिश के दौरान मंगलवार को बिजली गिरने से छात्रा समेत दो की मौत हो गई। कपसेठी थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में मंगलवार को बारिश के दौरान जय प्रकाश चौहान के कच्चे मकान पर बिजली गिर गई। इस दौरान छात्रा सुषमा चौहान (20) पुत्री जय प्रकाश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। सुषमा सर्वोदय इंटर कालेज की छात्रा थी। वह चार भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। जय प्रकाश मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार नीरज कुमार ने राजस्व टीम को भेजकर जांच कराई और परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

वहीं, लोहता थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में बिजली गिरने से साकिर अली उर्फ गुड्डू (35) की मौत हो गई। बारिश के दौरान वह अपनी छत पर टहल रहा था। बिजली की चपेट में आने पर परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साकिर अली दुबई में काम करता था। इस समय वह घर आया था।
वहीं, जंसा थाना क्षेत्र के मनियारी पुर गांव में आधी से आम का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे बंधी गाय की मौत हो गई। इस दौरान मकान का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। विकास सिंह ने घटना की जानकारी पीड़ित द्वारा पशु डॉक्टर एवं क्षेत्रीय लेखपाल के साथ स्थानीय पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें