फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के जौनपुर जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक बांग्लादेशी  

Fri, 03 Apr 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

जौनपुर जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। दो दिन पूर्व शहर के लाल दरवाजा क्षेत्र के मकान से पकड़े गए 14 बांग्लादेशी समेत 16 लोगों में से दो की रिपोर्ट गुरुवार देर रात पॉजिटिव आई है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल है। देर रात रिपोर्ट आने के बाद दोनों को शिया कॉलेज के क्वारंटीन सेंटर से निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। अन्य 14 की भी निगरानी बढ़ा दी गई है। ये सभी लोग दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तब्लीगी जमात से 14 मार्च को जौनपुर आए थे। 

विज्ञापन


दिल्ली के निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ऐसे लोगों की तलाश शुरू हुई थी, जो हाल में उस जमात में हिस्सा लेकर लौटे थे। मंगलवार को पुलिस ने शहर के लाल दरवाजा मस्जिद के समीप एक मकान से 14 बांग्लादेशी नागरिकों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी जमात में शामिल होकर 14 मार्च को जौनपुर आए थे।

तभी से यहां गोपनीय ढंग से रहकर धर्म प्रचार कर रहे थे। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को शिया कॉलेज परिसर में क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। गुरुवार की रात सभी की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 21 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक और उनके साथ बतौर गाइड रह रहा रांची का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। अन्य 14 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

गांव पहुंचे डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।
हालांकि प्रशासन ने इनकी निगरानी भी बढ़ा दी है। दोनों कोरोना मरीजों को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी 16 लोग महामना एक्सप्रेस से 14 मार्च को जौनपुर आए थे। उनसे मिलने-जुलने वाले सभी लोगों की पहचान कर जांच कराई जाएगी। 

कोरोना पीड़ित की रिपोर्ट निगेटिव

जौनपुर जिला अस्पताल में पूर्व से भर्ती शहर के कोतवाली इलाके के युवक की कोरोना जांच की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में ही रखा जाएगा। इसकी तीसरी रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है। यह युवक 15 मार्च को सऊदी से आया था। 23 मार्च को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें