Varanasi News: चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही में देर रात अपार्टमेंट की खोदाई में दो मकानों के हिस्से गिर गए। अचानक आवाज आने पर लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 की टीम को दी। मौके पर पहुंची टीम ने छानबीन की।
वाराणसी जिले के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही में देर रात एक अपार्टमेंट के निर्माण के दौरान की जा रही खोदाई से बगल में मकान का आधा हिस्सा ढह गया। यहां पानी भर गया था। वहीं, बेसमेंट से सटे एक पुराने मकान की दीवार भी वह गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
सुसुवाही क्षेत्र में एक बीघा जमीन पर शिवोहम नाम से अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 35-40 फीट खोदाई की गई है। बारिश के कारण पानी भरने से अपार्टमेंट की दीवार ढह गई। इसी के साथ बृजेश राय के मकान का गेट और दीवार का हिस्सा भी गिर गया। इसके अलावा मायाशंकर और अरुण शंकर के बंद मकान का पिछला हिस्सा भी गिर गया।
मोहल्ले वालों ने लगाया ये आरोप
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि वो लोग लगातार गहरी खोदाई का विरोध कर रहे थे लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बृजेश राय के परिजन रात में ही अपने मकान को खाली करने में जुट गए थे। ताकि बड़े हादसे बचा जा सके। सूचना पर लंका थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गए थे। लंका थाना प्रभारी ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।