फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मूर्ति विसर्जन में भिड़े दो पक्ष, पांच घायल, युवक की दांत से काटी नाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव। ढोढ़ईपुर गांव में शनिवार शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में पांच लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक युवक ने दूसरे पक्ष के युवक की नाक दांत से काट ली। सभी घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ढोढ़ईपुर निवासी उदयभान पटेल के यहां शोभित बिंद मजदूरी करता है। शनिवार शाम वह गांव में हो रहे मूर्ति विसर्जन में शामिल था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के सचिन, सोनू, अजीत, मंगला समेत कुछ अज्ञात लोगों ने शोभित को मारा-पीटा। इसकी जानकारी होने पर शोभित के पक्ष से विवेक समेत अन्य लोग विरोध करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई और एक युवक ने विवेक की नाक दांत से काट ली। वहीं दूसरे पक्ष की पूजा सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके पति अजीत और देवर सचिन को पीटकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें