फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मिली लोकेशन, हरिहरपुर में मिली शाहजहांपुर की लापता किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (वाराणसी)। शाहजहांपुर से करीब दो माह पहले लापता हुई किशोरी को चौबेपुर पुलिस ने रविवार को हरिहरपुर गांव से सकुशल बरामद कर लिया। मामले में किशोरी को अपने साथ ले आने के आरोपी आकाश निवासी हरिहरपुर को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई शाहजहांपुर और चौबेपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आकाश रोजगार के सिलसिले में शाहजहांपुर गया था और वहां मजदूरी करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात किशोरी से हुई। आरोप है कि जुलाई 2026 में वह किशोरी को अपने साथ हरिहरपुर ले आया और गांव में छिपाकर रखने लगा। किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने शाहजहांपुर के कलान थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

किशोरी और आरोपी की तलाश में शाहजहांपुर पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ले रही थी। रविवार को आरोपी की लोकेशन हरिहरपुर गांव में मिलने पर शाहजहांपुर पुलिस ने चौबेपुर पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद दोनों थानों की संयुक्त टीम ने हरिहरपुर में दबिश दी। पुलिस ने आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया और किशोरी को बरामद कर लिया। थाने में आवश्यक कागजी कार्रवाई और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोरी और आरोपी को शाहजहांपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि किशोरी और आरोपी को शाहजहांपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें