वहीं रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में रविंद्र चौहान(30) पुत्र जीतू चौहान का भी बगीचे के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का कहना था कि एक सप्ताह पहले उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। नाराज होकर के वह मायके चली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।