फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन रहेगा शीतलहर का प्रकोप

Tue, 27 Dec 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
ठंड से बचाव के लिए कमच्छा में सोमवार की रात सड़क पर अलाव सेंकते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
हिमाचल की बर्फीली हवाओं की दस्तक के साथ ही सोमवार की दोपहर वाराणसी समेत पूरा पूर्वांचल शीतलहर की चपेट में आ गया। शाम को न्यूनतम तापमान में अचानक 9.05 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच महज 2.03 डिग्री सेल्सियस का अंतर होने से गलन बढ़ गई और बर्फीली हवाएं चुभने लगीं। कड़ाके की गलन और ठिठुरन के बीच आम जनजीवन अलाव के सहारे नजर आया। इसकी वजह काशी के आसमान से कोल्ड फ्रंट का गुजरना बताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिन तक शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। कुछ देर के लिए सूरज आसमान में दिखा तो लेकिन सुबह से शाम तक कोहरे की चादर तनी रही।


हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के बाद बर्फीली हवाएं भी दोपहर बाद यूपी में प्रवेश कर गईं। इसके साथ ही अधिकतम तापमान अचानक तेजी से लुढ़क गया। सर्द हवाएं हाड़ कंपाने लगीं। आसमान में हल्के बादल भी छा गए हैं। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आठ से 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के दबाव से बादल तो छंट सकते हैं लेकिन गलन में और इजाफा होगा। बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार की शाम छह बजे तक अधिकतम तापमान जहां 25.9 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शाम 7:30 बजे 16.04 डिग्री सेल्सियस हो गया। न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला ने बताया कि काशी के आसमान से कोल्ड फ्रंट गुजर रहा है। अभी दो दिन तक कोहरे के साथ शीतलहर चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



घने कोहरे का असर सोमवार को रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ा। लिच्छवी, गोंडा इंटरसिटी, शिवगंगा, स्‍वतंत्रता सेनानी, कोटा-पटना, मरुधर, महानगरी सहित लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें 10 से 18 घंटों लेट थीं। महानगरी के यात्रियों ने कैंट स्टेशन पर बोगियों की खिड़की-शीशे टूटे होने की शिकायत दर्ज कराई। उधर, सुबह इंडिगो एयरलाइंस का दिल्ली से वाराणसी पहुंचा विमान बाबतपुर हवाई अड्डे पर कम दृश्यता के चलते उतर नहीं सका। उसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इसके बाद मौसम ठीक होने पर विमान दोपहर में बाबतपुर आया। इसी तरह स्पाइसजेट का मुंबई से पहुंचा विमान एसजी 704 हवा में पांच चक्कर लगाने के बाद उतरा लेकिन विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते उसने  पांच घंटे विलंब से वह हैदराबाद के लिए उड़ान भरी। शाम को दिल्ली से बाबतपुर आने वाला जेट एयरवेज का विमान 9डब्ल्यू 745 भी कम दृश्यता के चलते लैंड नहीं सका। उसे भी लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। डायवर्ट होने के चलते देर शाम स्पाइसजेट की एसजी-703 (वाराणसी से मुंबई) तथा जेट एयरवेज की 9डब्लू 742 (वाराणसी से दिल्ली) उड़ान निरस्त कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें