बदमाशों की पिस्तौल
हर तरफ से घिरने के बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी में दो बदमाशों को गोली लग गई है, जिन्हें हिरासत में लेकर, इलाज के लिए सीएचसी सैदपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा।
फिलहाल पुलिस की कार्रवाई से बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने के कुछ देर बाद ही बदमाशों को दबोच लिया गया। पुलिस टीम गिरफ्तार बदमाश रजत सिंह और विकास सिंह से पूछताछ कर रही है।